नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल ने बुधवार को कहा कि टाटा मिस्त्री विवाद इस कार्पोरेट घराने का आन्तरिक मामला है।
सरकार का उससे कोई लेना देना भी नही है फिर भी वह उस पर नजर रख रही है क्योंकि इसका देश की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड सकता है।
श्री मेघवाल जो कार्पोरेट मामलों के मंत्रालय के प्रभारी भी हैं ने कहा कि सौ अरब अमेरिकी डालर वाले इस उदयोग घराने का यह विवादित मामला उनके मंत्रालय के सामने नही आया है फिर भी मीडिया और अन्य सूत्रों से मिल रही जानकारी पर ध्यान दिया जा रहा है।
हांलाकि अभी इसको लेकर चिंता की कोई बात नही है। जब मामला उनके मंत्रालय के सामने आयेगा तो नियमानुसार कार्र्वाई की जायेगी ।उन्होंने बताया कि टाटा उदयोग समूह की विभिन्न कम्पनियों में भारतीय जीवन बीमा निगम के अलावां देश विदेश के बडी संख्या में लोगों ने निवेश किया हुआ है जिनके हितो का ध्यान रखा जायेगा। उन्होने कहा कि टाटा उदयोग समूह एक सम्मानित उदयोग घराना है जो अपने आन्तरिक मामलों का जल्द हल निकाल लेगा।
टाटा समूह से निकाले गये साइरस मिस्त्री ने केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली से मुलाकात करने का समय मांगा था पर उन्होेनें दोनों पक्षों मेें से किसी भी मिलना फिलहाल मुनासिब नही समझा है क्योंकि सरकार टाटा समूह के इस विवाद में पडना नही चाहती है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal