आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत शनिवार को आगरा पहुंच गये। वह यहां पांच दिन तक प्रवास करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर राष्ट्र प्रेम और संस्कारों की शिक्षा देंगे।संघ प्रमुख आज करीब दोपहर यहां पहुंचे और सीधे संघ कार्यालय गये। आज वह विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के शिक्षकों को सम्बोधित करेंगे। रविवार को नव दंपतियों का सम्मेलन है, जिसमें वह पारिवारिक संस्कारों की शिक्षा देंगे। रविवार के ही दिन शाम को उन्हें उद्यमियों को भी सम्बोधित करना है।22 से 24 अगस्त तक संघ प्रमुख संगठनात्मक बैठकें सम्बोधित करेंगे। अपने इस प्रवास के आखिरी दिन वह एक दलित कार्यकर्ता के घर दोपहर का खाना खाएंगे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal