अमेरिका और चीन दोनों ही देशों के बीच फिलहाल कुछ नहीं चल रहा है, कुछ समय पूर्व ही अमेरिकी सेना का जहाज दक्षिण चीन सागर में देखा गया था जिससे एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति नजर आने लगी थी और अब हाल में ही दक्षिण चीन सागर में सुरक्षा के लिहाज से गए अमेरिकी नौसेना के जहाज और चीनी नौसेना के जहाज के बीच आपस में टकराव हुआ है। 
वहीं इस घटना को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि अब दोनों ही देशों की स्थिति बड़ी ही खतरनाक होने वाली है। एक ओर जहां चीनी नौसेना ने दक्षिण चीन सागर मेें अपना अधिकार स्थापित कर लिया है तो वहीं दूसरी ओर अमेरिकी नौसेना भी पीछे नहीं हट रही है और लगातार ही सीमा के आसपास घूमकर जायजा लेती नजर आ रही है। इसके साथ ही दोनों देशों के समुद्री जहाजों के बीच हुए असहज टकराव से कोई नुकसान नहीं हुआ है। अमेरिकी जहाज के कैप्टन की हिम्मत से एक बड़ा हादसा टल गया।

यहां हम आपको बता दें कि अमेरिका को अंतरराष्ट्रीय कानून की मंजूूरी मिलने से अब वह अपनी सीमा के अलावा अन्य स्थानों पर भी गश्त रख सकेगा। वहीं चीनी नौसेना के जहाज ने उस स्थान से युद्ध का अभ्यास किया है जो विवादित है। इस प्रकार से अंदाजा लगाया जा रहा है कि चीन और अमेरिका के बीच आपसी संबंध ठीक नहीं हैं और आगामी समय में इनके बीच विवाद और भी बढ़ सकता है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal