Tuesday , April 22 2025

मेधा घोटाले के आरोपी प्राचार्य गिरफ्तार

download (3)सरायकेला। राजनगर पुलिस ने मेधा घोटाले के आरोपी चालियामा स्थित कोल्हान इंटर कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार झा को कॉलेज परिसर से मंगलवार को गिरफ्तार किया। उन पर छात्रों से पैसे लेकर नबंर बढ़ाने का आरोप है। इस संबंध में राजनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अभियुक्त के विरुद्ध अनुसंधान के क्रम में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी का वारंट निर्गत किया गया था। इस आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया।

जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि राजनगर के चालियामा स्थित कोल्हान इंटर कॉलेज मे पैसे लेकर छात्रो का नबंर बढ़ाया जाता है। सूचना पर 8 मार्च 2014 को सरायकेला-खरसांवा के शिक्षा पदाधिकारी हरिशंकर राम के बयान पर प्रशिक्षु रविशकंर शुक्ला, तत्कालीन अनुमंडल पदाघिकारी चद्रभुषण सिह, चाईबासा डीएसपी शशी प्रकाश और सीओ लक्ष्मी कुमारी ने संयुक्त रूप से कोल्हान इंटर कॉलेज में छापामारी की थी। छापामारी के दौरान परीक्षा संबंधित कई दस्तावेज पाये गए थे। छापामारी मे कई छात्रों के परीक्षा कॉपी सादे भी पाए गए थे। उसी दस्तावेज के आधार पर राजनगर थाने में कोल्हान इंटर कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार झा और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। छापेमारी में झारखंड एकेडमी कांउसिल का सादा मार्कशीट, प्रोविजनल प्रमाण पत्र, माईग्रेशन प्रमाण पत्र, एकेडमी के सचिव के कम्प्युटराईज हस्ताक्षऱ भी बरामद किया गया। सरायकेला के टीआर केएम वीमेंस कॉलेज का मोहर भी बरामद किया गया था।
एसपी इन्द्रजीत मेहथा ने कहा कि राजनगर थाना मे जिला के शिक्षा पदाधिकारी हरिशंकर राम के बयान पर राजनगर थाना मे कोल्हान इटर कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार झा और उनके कर्मचारियों के विरोध में घोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया था। अनुसंधान के क्रम मे सारे तथ्यों को सही पाया गया। उसी मामले में न्यायलय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com