नयी दिल्ली। यमुना के जलस्तर में कमी आने लगी है जो कल रात काफी बढ़ गया था और सुबह चार बजे खतरे के निशान तक आ गया था। अधिकारियों का कहना है कि यह अभी तक चेतावनी के स्तर के उपर है।रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि यमुना पुल :लोहा पुल: को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है जिससे 15 रेलगाडि़यां रद्द रहीं और सौ के मार्ग बदले गए। साथ ही कुछ रेलगाडि़यों का परिचालन कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है।अधिकारी ने कहा, हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और संबंधित कर्मियों को सचेत कर दिया गया है। जलस्तर में कमी आते ही पुल को रेल यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक दोपहर दो बजे तक जल स्तर 204 . 76 मीटर की उंचाई पर था जो हरियाणा के पल्ला बांध से पानी छोड़ने के कारण बढ़ गया था। खतरे का निशान और जलस्तर क्रमश: 204 मीटर और 204 . 83 मीटर है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal