ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस हाईप्रोफाइल शादी में नामी गिरामी हस्तियां शामिल हुई थीं। देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के नेता और सितारे इस शादी के गवाह बने हैं। 53 वर्षीय निसल ने कारोबारी वॉल्फगैंग मेलिंगर से शादी की है। 
इस शादी में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी पहुंचे थे। पुतिन ने इस शादी में जमकर डांस किया। पुतिन दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार हैं। लेकिन वह अपने अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वह कभी घुड़सवारी तो कभी जंगल सफारी करते हुए उनकी तस्वीरें सामने आती हैं।
वहीं अब ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री कारिन निसल के साथ डांस की उनकी तस्वीरें सामने आ रही हैं। समारोह में उन्होंने ऑस्ट्रिया की मंत्री के साथ खूब डांस किया। यह समारोह ऑस्ट्रिया के दक्षिणी शहर ग्राज में हुआ था। बता दें कि विदेश मंत्री कारिन को रूस समर्थक मानी जाने वाली ऑस्ट्रियन फ्रीडम पार्टी ने उन्हें इस पद पर मनोनीत किया है।
पुतिन ने कहा, “मैं नए परिवार को हमेशा खुश रहने की शुभकामनाएं देता हूं। मैं दूल्हा और दुल्हन को उनकी शादी की बधाई देता हूं। रूस में तो लोग नवविवाहित जोड़े को बुद्धि देने और उनके बीच प्यार रहने की दुआ करते हैं। मैं भी आपके लिए ईश्वर से यही कामना करता हूं। आप दोनों खुश रहें और स्वस्थ रहें।”
विपक्षी ग्रीन पार्टी ने कैरिन नीसल के इस्तीफे की मांग की है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि ऑस्ट्रिया हमेशा से रूस और यूरोप के बीच एक ईमानदार तटस्थ रहने की भूमिका में रहा है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal