जकार्ता। इंडोनेशिया के उत्तर में स्थित बंदा आचे प्रांत में बुधवार सुबह जबर्दस्त भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है। भूकंप की वजह वहां दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से निकल बाहर खुले में सुरक्षित स्थान पर आ गए।
इस भूकंप में 97 लोगों की मौत हो गई है। सौ से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर हैं। घायलों में लगभग 72 की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। इस भूकंप में कई इमारतें भी धराशायी हो गई हैं। मलबे में कई लोंगो के दबे होने की संभावना है।
प्रातः 5:03 बजे रयूल्यूट से 10 किलोमीटर उत्तर में यह भूकंप आया। इसके बाद सुनामी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लगभग पूरे एचे प्रांत में भूकंप को लोंगो ने महसूस किया। सिगली कस्बे में लोगों में अफरातफरी मच गई, अपने घरों को छोड़कर समुद्र से दूर इलाकों में शरण लेने पहुंच गए।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal