भारत के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की बीते शुक्रवार को बिजनेसमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से सगाई हो गई है। जल्द ही यह दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। सगाई का खास आयोजन इटली में किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, कई सितारों का मेला लगा रहा। कुछ खास कलाकारों ने तो ईशा अंबानी की सगाई में परफॉर्मेंस भी दी। इन्हीं सबके बीच जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह अमेरिकी गायक जॉन लेजेंड हैं।
जी हां ईशा अंबानी की सगाई में गायक जॉन लेजेंड ने उस समय महफिल को और भी शानदार बना दिया जब उन्होंने अपनी बेहद खूबसूरत आवाज में ‘ऑल ऑफ मी’ गाना गाया। पियानो की धुन में जॉन लेजेंड का यह गाना काफी चर्चा में है। गाना गाते हुए उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है।
ऑल ऑफ मी’ गाना गाते हुए जॉन लेजेंड के इस वीडियो को वायरल बिरयानी नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने अपने पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो को कई लोग पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि जॉन लेजेंड के गानों के दीवाने पूरी दुनिया में हैं। अपने गानों के लिए उन्हें 10 बार ग्रैमी अवार्ड से नवाजा जा चुका है। साथ ही साल 2015 में वह ऑस्क अवार्ड भी हासिल कर चुके हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal