बीजिंग।चीन के झेजियांग प्रांत में दो अलग अलग भूस्खलनों में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि 26 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं।
चीन में आये भयानक तूफान मेगी के कारण यहां से करीब 3.15 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। अभी तक 15 लोगों का बचाया गया है। मेगी तूफान के कारण बुधवार को सुईचांग काउंटी के सुकुन गांव में आए भूस्खलन के बाद कल रात मलबे से 60 साल की एक महिला और छह साल के एक बच्चे का शव बरामद किया गया। इससे पहले बचाव दल को कल दोपहर भी मलबे से एक शव मिला था।
सुईचांग काउंटी सरकार के बयान में मुताबिक 10 व्यक्तियों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार दूसरा भूस्खलन बाओफेंग में आया, जिसमें छह लोग लापता हो गये। भूस्खलन के कारण अनेक घर तबाह हो गये। यहां बचाव कार्य किया जा रहा है। झेजियांग प्रांत के करीब 3,15,000 लोगों को अस्थायी तौर पर सुरक्षित स्थानों में भेजा गया है. दोनों भूस्खलन भयानक मेगी तूफान के कारण आए। इससे प्रांत को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal