लखनऊ।
लखनऊ स्पा सेंटर रेड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ब्लू बेरी थाई स्पा सेंटर में छापेमारी के दौरान पुलिस ने छह थाई लड़कियों को हिरासत में लिया।
बताया जा रहा है कि ये सभी लड़कियां वर्क वीजा और एम्प्लॉयमेंट वीजा के बिना भारत में अवैध रूप से काम कर रही थीं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लखनऊ स्पा सेंटर रेड को अंजाम दिया।
Read it also : गूगल को झटका: कोर्ट ने कहा- बेचना पड़ सकता है Chrome!
पुलिस के अनुसार, लड़कियां टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं लेकिन नियमों के खिलाफ स्पा सेंटर में कार्यरत थीं। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है। साथ ही, स्पा सेंटर के संचालक के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है।
इस लखनऊ स्पा सेंटर रेड के बाद पुलिस ने विदेशियों की निगरानी से जुड़ी एजेंसियों को भी सूचना दे दी है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal