देहरादून। बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिह रावत ने विधिवत पूर्जा अर्चना करते हुए न्यू कैंट रोड़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी सुनीता रावत, पुत्रियों सहित अन्य परिवारजन उपस्थित थे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, मदन कौशिक, डाॅ.हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. धनसिंह रावत, विधायक गणेश जोशी, मुख्य सचिव एस.रामास्वामी सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री रावत ने कैम्प कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदेश में पानी की कमी को देखते हुए आवास में बनाए गए तरणताल (स्विमिंग पूल) को बंद करने के निर्देश दिए।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal