मॉस्को। साइबेरिया में रूस के सैनिकों को लेकर जा रहा विमान IL-18 सोमवार को क्रैश हो गया। रूस की समाचार एजेंसी के अनुसार रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। इस विमान में 39 यात्री सवार थे।
कुल 32 यात्रियों और चालक दल के 7 सदस्य इस विमान में सवार थे। मॉस्को के समयानुसार तड़के चार बजकर 45 मिनट पर आपातस्थिति में पूर्वी साइबेरियाई क्षेत्र साखा में विमान को उतरना पड़ा।
रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि विमान में सवार सभी लोग बच गए। लेकिन 16 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। विमान में सवार लोगों में से कम से कम 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान सेना का था या नहीं।
रक्षा मंत्रालय के एक सूत्र ने इंटरफैक्स को बताया कि विमान ने संकट का संकेत नहीं दिया था और खराब मौसम में उड़ान भरी गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे की जगह पर 3 एमआई-8 हेलिकॉप्टर को राहत और बचाव कार्य के लिए भेजा गया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal