चंडीगढ़। पंजाब सरकार अगले दो माह में 20 हजार पुलिस जवानों की भर्ती करेगी। इसके लिए बाकायदा एक अलग कॉडर बनाया जाएगा। राज्य में पुलिस की कमी संबंधी एक प्रश्न के उत्तर में पंजाब के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा 20 हजार पुलिस जवानों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है जोकि आगामी दो महीनों के दौरान संपूर्ण कर ली जायेगी। उन्होंने बताया कि इस उद्धेश्य के लिए अलग कॉडर स्थापित किया जा रहा है जिसमें आरंभिक तौर पर 4000 कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है।
स. बादल ने कहा कि लोगों को नित्य की सेवाएं देने के लिए आरंभ किये गये सेवा केंद्र आम लोगों को कार्यालय परेशानी से निजात दिलायेंगे। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों के 389 सेवा केंद्रों के अतिरिक्त देहाती क्षेत्र के 1700 के लगभग सेवा केंद्र भी आगामी माह लोगों को सेवांए देने आरंभ कर देंगे। उपमुख्यमंत्री ने यह भी एलान किया कि राज्यभर में लिंक सडक़ों के मज़बूती करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा 600 करोड़ रुपये मंजूर किये है जिससे आगामी दो महीनों के दौरान लिंक सडक़ों का नवीनीकरण किया जायेगा।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal