लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से दो करोड़ नए सदस्य जुड़ गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन नए सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशन और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से भाजपा उत्तर प्रदेश परिवार में दो करोड़ नए सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।”
यह भी पढ़ें: विधानसभा अध्यक्ष ने समितियों की भूमिका पर किया जोर
भाजपा का प्रत्येक सदस्य राष्ट्र प्रथम की भावना से ओतप्रोत
योगी आदित्यनाथ ने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश भाजपा परिवार का प्रत्येक सदस्य ‘विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत’ के संकल्प की पूर्णता में पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ सहयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर सदस्य राष्ट्र की सेवा में तत्पर है और इस दिशा में काम करेगा।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal