UP CM Yogi Adityanath: मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल सेल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक गंभीर धमकी भरा संदेश मिला है।
यह संदेश शनिवार शाम को अज्ञात नंबर से भेजा गया, जिसमें कहा गया है कि यदि सीएम योगी 10 दिनों के भीतर इस्तीफा नहीं देते, तो उन्हें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा।
इस संदेश के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी यूपी पुलिस को भी दी है। दोनों पुलिस बल इस धमकी के सेंडर का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था अब अलर्ट मोड पर है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal