Sunday , January 26 2025
रूपल यादव अभया भारती कांस्य पदक, उत्तर प्रदेश महिला डबल स्कल्स रोइंग, 7वीं इंटर स्टेट रोइंग चैंपियनशिप, पुणे रोइंग चैंपियनशिप कांस्य, यूपी रोइंग टीम कांस्य पदक, रजत स्वर्ण ओडिशा केरल, रोइंग प्रतियोगिता पदक यूपी, रानी पक्षालिका सिंह, उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी कांस्य पदक, Rupal Yadav Abhaya Bharti Bronze Medal, UP Women’s Rowing, Inter-State Rowing Championship, Pune Rowing, UP Rowing Team, Rani Pakshalika Singh,
पोडियम पर कांस्य विजेता उत्तर प्रदेश की रूपल व अभया की जोड़ी

इंटर स्टेट रोइंग चैंपियनशिप में यूपी की रूपल और अभया ने जितास ये पदक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की रोइंग खिलाड़ी रूपल यादव और अभया भारती ने पुणे में आयोजित 7वीं इंटर स्टेट रोइंग चैंपियनशिप में महिला डबल स्कल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया। यह प्रतियोगिता 1 से 6 दिसंबर 2024 तक पुणे के आर्मी रोइंग नोड में आयोजित की गई थी।

उत्तर प्रदेश यूथ रोइंग टीम का हिस्सा रही यह जोड़ी ने कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करते हुए 08:57.1 के समय के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस चैंपियनशिप में केरल की अनश्वरा अजीत और हरिप्रिया विनेश ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि ओडिशा की धनश्री भास्कर सिंह और अक्षरदा निगाल ने रजत पदक हासिल किया।

कोच कुदरत अली के साथ उत्तर प्रदेश की रूपल यादव (बाएं) व अभया भारती

रूपल यादव प्रयागराज की निवासी हैं, जबकि अभया भारती गोरखपुर की हैं। इन दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सभी प्रमुख अधिकारियों ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. दिनेश शर्मा (सांसद), पवन सिंह चौहान (एमएलसी), डॉ. आरपी सिंह (सेवानिवृत्त आईपीएस), और अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर गर्व महसूस किया।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com