टोक्यो। जापान के उत्तरी इलाके में सुबह करीब 6 बजे (भारतीय वक्त के मुताबिक 2.30 बजे) भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.9 थी। इसके बाद नॉर्थ पैसिफिक कोस्टल एरिया में सुनामी आ गई। 10 फुट तक लहरें उठीं जिसमें 6 लोग घायल हुए।
भूकंप का केंद्र फुकुशिमा के पास जमीन के 10 किमी नीचे था। जिससे न्यूक्लियर प्लांट के कूलिंग ऑपरेशन पर असर पड़ा है। भूकंप के झटके टोक्यो तक महसूस किए गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने शुरुआत में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 आंकी थी, लेकिन बाद में इसको घटाकर 6.9 कर दिया।
भूकंप से फिलहाल किसी नुकसान या जान-माल की क्षति की कोई खबर नहीं है ।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal