इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव तसनीम असलम ने एक सेमिनार में कहा कि भारत परमाणु पनडुब्बी विकसित कर रहा है और वह नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर बगैर उकसावे के गोलीबारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत दिन ब दिन अपने परमाणु जखीरे को बना रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान पर आतंकवाद के समर्थन करने का आरोप लगाया है लेकिन भारत खुद आतंकी गतिविधियों में लिप्त है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद में भारत की संलिप्तता का पाकिस्तान के पास सबूत हैं।
असलम ने कहा कि पाकिस्तान की हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में भागीदारी अफगान शांति और स्थिरता की दिशा में इसकी गंभीरता का परिचायक है। उन्होंने दावा किया कि सम्मेलन ने हमारे फैसले को हार्ट ऑफ एशिया प्रक्रिया को हाईजैक करने की भारत की कोशिश को भी नाकाम कर दिया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal