Monday , April 29 2024

बिना हिजाब के अपनी फोटो सोशल मीडिया पर की पोस्ट, हुई जेल 

 
hiसऊदी अरब । महिला ने सड़क पर बिना हिजाब के तस्वीर खिंचवाई थी। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक महिला को अबाया (एक फुल बॉडी ड्रेस) और हिजाब नहीं पहनने पर गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
महिला की पहचान मलाक अल शेहरी के रूप में हुई है। महिला ने अपना फोटो बिना हिजाब के सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। जिस पर विवाद हो गया। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला द्वारा कानून तोड़े जाने पर कड़ी सजा देने की बात कही।
 
कुछ यूजर्स ने कहा कि उसको (मलाक) कुत्ते के सामने फेंकने तो कुछ ने उसका सिर कलम कर देने की बात कही। हालांकि, कुछ लोगों ने महिला की इस बहादुरी पर उसका सपोर्ट भी किया है।
 
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आम नैतिकता को बरकरार रखने और नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए पुलिस ने यह कार्रवाई की है। महिला ने रियाद के मशहूर कैफे के पास सड़क पर बिना हिजाब के तस्वीर खिंचवाई थी।
 
सऊदी सोसाइटी में सार्वजनिक जगह पर हिजाब पहनना जरूरी है। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रियाद पुलिस ने महिला द्वारा किए गए काम को देश के कानून को तोड़ने वाला माना है। लोगों को इस्लाम की शिक्षा के बारे में समझना चाहिए।
 
सऊदी अरब उन देशों में शामिल है, जहां महिलाओं के खिलाफ कड़े कानून लागू है। सोशल मीडिया पर एक जहां लोग उसे सजा देने की बात कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग महिला को आजाद किए जाने की मांग कर रहे हैं।
E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com