Thursday , September 19 2024
हड़ताल: नहीं मिली सैलरी तो हड़ताल पर गए मेडिकल कॉलेज कर्मचारी

हड़ताल: नहीं मिली सैलरी तो हड़ताल पर गए मेडिकल कॉलेज कर्मचारी

झांसी । मेडिकल कॉलेज में काम करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने गुरुवार की सुबह से हड़ताल कर दी। कर्मचारियों का आरोप था कि उन्हें ऑल सर्विस ग्लोबल के अंतर्गत संविदा पर रखा गया था। उन्हें तीन महीने से सैलरी नहीं मिली है। उनको मिलने वाली सैलरी नाकाफी है। सैलरी बढ़ाई जाए और हर महीने सैलरी मिले। उनका कहना था कि कर्मचारियों के बच्चे ढंग से पढ़ाई नहीं कर पा रहे। मकान का किराया जमा नहीं हो पा रहा जिस वजह से सभी परेशान है।

ALSO READ: विदेश मंत्री से यूक्रेन की वार्ता,जानें क्या हुई बातचीत

इस संबंध में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस एन सेंगर से मुलाकात की और सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि आउटसोर्सिंग ऑल सर्विसेज ग्लोबल कंपनी द्वारा सफाई कर्मचारियों को सरकारी नियमों के अनुसार न्यूनतम वेतन से कम तथा तीन तीन चार चार महीने देरी से वेतन का भुगतान किया जाता है। ऐसे में इतनी महंगाई के दौर में कर्मचारियों के घर का चूल्हा कैसे जलेगा। इसके अलावा वर्दी/कपड़े तथा अन्य सुविधाएं भी समय पर नहीं मिलती हैं। संबंधित कंपनी द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है।

मेडिकल कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की हड़ताल के बाद मामले की पड़ताल हुई। तब सामने आया कि उनका वेतन ठेकेदार के पास जमा था। बाकी का पैसा 24 घंटे के भीतर कर्मचारियों को दिए जाने का आश्वासन मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर नरेंद्र सिंह सेंगर ने दिया। साथ ही उन्होंने टेंडर प्रक्रिया पुनः कराने व व्यवस्थाएं बेहतर करने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि अचानक हड़ताल करने के लिए वह संबंधित कंपनी को भी नोटिस जारी करेंगे। इसके बाद कहीं जाकर शाम को कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त की।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com