गोपेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य सतपाल महाराज 20 अगस्त को गोपेश्वर में कांग्रेस के खिलाफ पर्दाफाश रैली करेंगे। उनके साथ पूर्व काबीना मंत्री खजान दास भी होंगे। लोगों की नजर इस बात पर भी रहेगी कि क्या इस रैली में भाजपा के सभी दिग्गजों के गुट के लोग भी दिखेंगे या नहीं। और महाराज कांग्रेस के पर्दाफाश के साथ-साथ क्या कभी अपने चेले रहे विधायककों के खिलाफ भी कुछ कहेंगे या नहीं।
चमोली में तीनों विधायक कांग्रेस के हैं। इनमें से विधानसभा उपाध्यक्ष अनसूया प्रसाद मैखुरी और कृषि मंत्री राजेंद्र भंडारी सतपाल महाराज के शिष्य रहे हैं। तब सतपाल महाराज कांग्रेस के हुआ करते थे। सतपाल महाराज दूसरी बार भाजपा के मंच से बोलेंगे। सतपाल महाराज गोपेश्वर में भाजपा के मंच पर पहली बार बोलेंगे। सबकी नजर इस बात पर टीकी है कि अपने चेलों को भी कुछ खरीखोटी सुनायेंगे भी या नहीं। भाजपा की ओर से सतपाल महाराज के बदरीनाथ से चुनाव लड़ने की चर्चा है। हालांकि पार्टी सगठन ने और महाराज ने अभी इस बारे में कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। इस चर्चा ने ही अभी से दिलचस्पी बना दी है। भाजपा के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल कहते है कि सतपाल महाराज 20 अगस्त को गोपेश्वर में कांग्रेस की पर्दाफाश रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली विशाल होगी और कांग्रेस के कारनामों की पोल खोलेगी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal