किसी ने सच ही कहा है कि अगर जान है तो जहान है। माना कि हम कई बीमारियों से खुद को नहीं बचा पाते लेकिन कुछ जरूरी कदम उठाकर हम अपना स्वास्थ ठीक रख सकते हैं। आज हम आपको सेहत से जुड़े छोटे-छोटे टिप्स बताते हैं जिन्हें अपनाकर आप सेहतमंद रह सकते हैं।
गेहूं के दाने के बराबर चूना,गन्ने के रस में मिलाकर पीने से पीलिया बहुत जल्दी ठीक हो जाता है। फ्रिज का ज्यादा ठंडा पानी पीने से बड़ी आंत सूख जाती है इसलिए ठंड़ा पानी पीने से परहेज करें।गर्म पानी के साथ नहाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होनी शुरू हो जाती है। खड़े होकर पेशाब करने से रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचता है। नीम के पत्ते खाने से खून साफ होता है। गेहूं का चोकर खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढती है। जलने पर आलू का रस, हल्दी या शहद लगाने से छाले नही पड़ते।आंखों की खुजली,लाली और जलन दूर करने के लिए पैर के अंगूठे सरसों के तेल में डुबोंने से राहत मिलती है। चोट,दर्द,फोड़ा,सूजन और घाव होने पर इसके ऊपर चुंबक 20 मिनट कर रखने से सूजन कम हो जाती है। टूटी हड्डियों का इससे इलाज करने से यह बहुत कम समय में ठीक हो जाती हैं। पेट का दर्द होने पर जीरे को तवे पर भून कर 2-3 ग्राम पानी के साथ दिन में 3-4 बार पीने से जल्दी लाभ मिलेगा।जोर से छीकनें से कानों को नुकसान पहुचता है। बहुत ज्यादा छुककर किताब पढ़ने से फेफडों को नुकसान पहुचता है। तुलसी के पत्ते रोजाना चबाने से मलेरिया नही होता। भोजन पकाने के बाद इसमें नमक डालने से ब्लडप्रेशर बढ़ने की समस्या होती है। खड़े होकर पानी पीने से घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। दूध के साथ नमक वाली चीजें खाने से चमड़ी के रोग हो सकते है। मुलेठी चुसने से गले में जमा कफ बाहर निकल जाता है और आवाज भी मधुर हो जाती है। गंदा पानी पीने से होने वाले रोगों से राहत पाने के लिए नींबू के रस का सेवन करें। सेहत के लिए सेंधा नमक सबसे अच्छा होता है, इसके बाद काला नमक आता है लेकिन सफेद नमक जहर के समान होता है। शुगर के रोगी को जामुन की गुठली का चूर्ण बनाकर 1-1 चम्मच सुबह शाम खाना खाने से एक घंटा पहले पानी के साथ लेने से फायदा होता है।